कांग्रेस नेता रणविजय सिंह धर्मेंद्र सिंह के 99 कॉलोनी गृह प्रवेश में पहुंच दिया शुभकामनाएँ 

सिजुआ: तेतुलमारी निवासी धर्मेन्द्र सिंह के 99 कॉलोनी में गृह प्रवेश में शुभकामनाएं देने पहुंचे कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह ने परिवार के सभी सदस्यों को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी।मौके पर रमेश सिंह,सतेन्द्र सिंह,पंचू सिंह, महेश प्रसाद साव,सुबोध सिंह,मनजीत सिंह राजकुमार मल्ला,राजू मल्ला,बालेश्वर पाठक एवं जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव अजीत सिंह एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

दूसरी ओर करकेन्द में आयोजित श्री श्री बजरंगबली वार्षिक महोत्सव एवं श्री भद् भागवत कथा में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत कमेटी के सदस्यों एवं कथावाचक जी ने अंग वस्त्र देकर किया एवं श्री सिंह ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित सभी भक्तों को संबोधित भी किया।

Related posts