1 मार्च से श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पहाड़पुर में

गिरिडीह:- सदर प्रखंड के पहाड़पुर में आगामी 1 मार्च से 7 दिवसीय श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह विश्वकर्मा भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ में यज्ञाचार्य एवं कथा वाचिका का आगमन वृंदावन से होगा। कहा कि यज्ञ को लेकर तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए पहाड़पुर एवं आस-पास के अन्य पंचायतों के विभिन्न गांवों से लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

कहा कि 1 मार्च को कलश स्थापना के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

Related posts