झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक, झामुमो आंदोलनकारी पार्टी है : झमन प्रसाद

संजय सागर

हेमंत सोरेन को षडयंत्र कर फंसाया गया: संजय सिंह

बड़कागांव: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में कि गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया. पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की जनता के लिए बेहतर काम कर रही थी, सरकार के प्रति जनता का रुझान बढ़ गया था यह देखकर विपक्षियों को रहा नही गया. इसीलिए साजिश के तहत फसाया गया , श्री महतो ने यह भिवकहा झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारी पार्टी है केंद्र सरकार जितना भी कोशिश कर ले झारखंड में नहीं चलने वाला है. झारखंड की जनता कभी नहीं झुक सकती है. अपने हक अधिकार के लिए अपना जान तक दे दिया है.
संजय सिंह ने कहा हेमंत सोरेन को भाजपा के सरकार के इशारे पर केंद्र एजेंसी या हमेशा प्रताड़ित कर रही है .मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधी हेमन्त भुईयां , राकेश मिश्रा, जिला सोशल मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, सचिव सरोज मेहता बिशेश्वर राम, रेशमी टुडू, इंदरदेव राम, सुरेश मांझी , परमेश्वर सोरेन , ओमप्रकाश सिंह , नंदकिशोर भुईयां , नरसिंह तुरी, पवन तुरी, बिनोद यादव , रामसागर महतो,फलेंद्र गंझु, रविकांत महतो, महेन्द्र पासवान ,हरिलाल मांझी ,शंकर साव, मुनेश राम ,बिनोद तुरी, चुरामन गंझु , राजेश हसदा, मो हेशम, मो सहूद, मो अजहर, समियारा प्रवीण , राजेश महतो , मो करामात , आदि 23 पंचायतों अध्यक्ष , सचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित थे.

Related posts