गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया

Md Mumtaz

खलारी: गांव चलो अभियान के निमित भाजपा कार्यकर्ता रतन लाल ने भूत नगर डकरा के बूथ संख्या 41 में प्रवास किया।जहां बूथ अध्यक्ष से संपर्क कर सभी कार्यों को पूर्ण किया।जिसमे बुथसमिति का सत्यापन, नए सदस्यों को सदस्यता कराया, दीवार लेखन किया। साथ ही, केंद्र सरकार के योजनाओं से अवगत कराया और जानकारी लिया। इस तरह से सभी कार्य पूर्ण किया गया। इस अभियान में विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, बुथ अध्यक्ष संजीत तुरी, अनिल तुरी, प्रमोद प्रजापति, धनु तुरी, ननका तुरी, रमेश भुइया, दशरथ तुरी, विजय तुरी, कृष्ण तुरी, उर्मिला देवी, मोहनी देवी, कमली देवी, फोगनी देवी, जशो देवी, पूजा देवी आदि लोग शामिल रहे ।

Related posts