रांची सांसद संजय सेठ को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा एससी मोर्चा खलारी मंडल ने बधाई दी 

खलारी: भाजपा एससी मोर्चा की एक बैठक रविवार को चानक नगर में प्रखंड एससी मोर्चा महामंत्री रतनलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वही बैठक का संचालन रांची जिला एससी मोर्चा मीडिया प्रभारी रविन्द्र पासवान ने किया।बैठक में मुख्य रूप से रांची लोकसभा सीट से सांसद संजय सेठ को पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा एससी मोर्चा खलारी मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए संजय सेठ को बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार वक्त किया। एससी मोर्चा लोकसभा चुनाव में उनको दुबारा जिताने के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि इस बार मोर्चा के लोगों द्वारा रांची लोकसभा के प्रिय नेता संजय सेठ को जीतने के लिए पूरा ताकत लगा देगी। साथ ही पंचायत, प्रखंड के आलावा घर घर तक रांची सांसद के द्वारा किए गए कार्यों का बताते हुए उन्हें जीताने का हर संभव प्रयास करेगी।इस बैठक में मुख्यरूप से रतन लाल, रविन्द्र पासवान, संजीत तुरी, कुलदीप लोहार, अजय पासवान, पप्पू राम, राजा राम, मुकेश राम, पवन कुमार, रोहन लाल, राकेश राम, विजय कुमार, साहिल कुमार, अमर कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related posts