77 लाख घोटाले के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने शहर में मारा छापा, दो गिरफ्तार, कोर्ट ने छोड़ा

जमशेदपुर : 77 लाख घोटाले के मामले में महाराष्ट्र वकोला थाने की पुलिस ने देर रात्रि शहर में छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें बिस्टुपुर थाने की पुलिस ने सहयोग भी किया। गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी संजीव कुमार पांडे और सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती का रहने वाला पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। इन दोनों पर वकोला थाने में धोखाधड़ी का मामला सितंबर 2023 में दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ये दोनों फरार चल रहे थे। वहीं मोबाइल लोकेशन मिलने पर वकोला थाने से पुलिस उपनिरीक्षक विशाल विनायक पालंडे और अजय केशव डंगले अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शहर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ा। वहीं शनिवार की दोपहर दोनों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से मामले में दोनों को अदालत ने छोड़ने का आदेश दे दिया। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

Related posts