झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक 17 मार्च को

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय बैठक 17 मार्च सुबह 10 बजे पश्चिमी पंचायत भवन में किया जाएगा। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा 4 अप्रैल को हजारीबाग मटवारी मैदान में पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 17 मार्च को बैठक का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा। संजय ने झामुमो के वरिष्ठ नेता, सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने का अपील किया है ।

Related posts