डॉ. अंबेडकर विचार मंच की बैठक में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को लेकर आयोजन समिति का गठन

अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं सचिव अशोक राम बने

खलारी: डॉ. अंबेडकर विचार मंच की एक बैठक बुकबुका पंचायत स्थित साईंनगर में श्यामजी महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूसी डब्लुयू (एटक) के क्षेत्रीय सचिव प्रेम कुमार उपस्थित थे। बैठक के दौरान सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर चर्चा किया गया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि खलारी के समस्त राजनीतिक सामाजिक प्रतिनिधिगण एवं रैयत विस्थापित मोर्चा मिलकर खलारी को अनुमंडल घोषित करने की मांग करें क्योंकि अनुमंडल की सारी शर्तें खलारी प्रखंड पूरी करता है। कहा कि खलारी की दूरी सिमरिया रांची लातेहार के समान दूरी पर है। इसलिए खलारी को अनुमंडल घोषित किया जाए। साथ ही बैठक में 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को सम्पन्न करने हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक प्रेम कुमार, मनोज भूईया, अध्यक्ष अनिल पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष श्यामजी महतो सहित सलाहकार समिति में रविन्द्र पासवान, आनन्द तुरी गणेश भूईंयां, महावीर गंझू, अनिता गंझू, सरोज चौधरी, शम्भूनाथ गंझू, विजय गंझू, संजय राम, चमन तुरी, कुलदीप लोहरा को शामिल किया गया है। बैठक में श्यामजी महतो, अनिल पासवान, मनोज भूईंया अशोक राम सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related posts