धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा पर्व

सभी को बाहा परब की शुभकामनाएं- हेंगा मुनि मुर्मु

गिरिडीह:- समस्त झारखण्ड प्रदेश में आदिवासी समुदाय के द्वारा कल धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ बाहा पर्व मनाया गया।

इसी क्रम में सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत स्थित राऊत गादी गांव में बाहा पर्व के अवसर पर आदिवासी समाज ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव स्थित जेहरबथान में पारंपरिक वेशभूषा एवं परिधान में सज-धज कर महिला एवं पुरुषों ने ढोल नगाड़ों के साथ सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर पर्व को मनाया।
जिला परिषद सदस्या हेंगा मुनि मुर्मु ने इस दौरान लोगों को त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसके इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

मौके पर मांझी हाडा़म, छोटे लाल सोरेन,  जोग मांझी, फागु हांसदा, पारानिक मांझी, सोनु लाल मुर्मु, हेंगा मुनि मुर्मु, प्रधान सोरेन, साहेब राम सोरेन, प्रधान टुडु,सुनिता हैम्ब्रम, मिनता देवी, ढेमबा सोरेन, मिंटु सोरेन, रुपलाल मुर्मु आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts