कलश यात्रा के साथ बानपुर में श्री रुद्र चंडी महायज्ञ प्रारंभ

टंडवा : प्रखंड के बानपुर में कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र चंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया।कलश यात्रा से पूर्व मंच पर सबसे पहले सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।उसके बाद विधायक किसुन कुमार दास ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।उसके बाद गाजे बाजे के साथ सभी महिलाएं माथे पर कलश लेकर बाली बाजार टॉड स्थित नदी पहुचीं। जहां यज्ञाचार्य के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं का आह्वान कर पूजन किया।उसके बाद सभी महिलाएं नदी से कलश में जल भरकर खुंटीटोला रमणीटॉड होते हुए वापस बानपुर यज्ञ स्थल आये। जहां कलश स्थापित किया गया। यज्ञाचार्य पण्डित अनिल उपाध्याय के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान कराया जा रहा है। मंच संचालन विजय चौबे ने किया। इस मौके पर डहु पंचायत की मुखिया सकुन्ती देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा देवी, अक्षयवट पांडेय, गोविंद तिवारी, कमेश्वर पाण्डेय, विजय चौबे, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर साव, सचिव नरेश गंझु, कोषाध्यक्ष शंकर साव, केश्वरी साव, दिनेश साव, किसुन पासवान, रमेशर मिस्त्री, मिथलेश चौबे, शिबू गुप्ता, मुकेश साव, धनंजय चौबे, राजमणि सिंह, देवनाथ गंझु, भोला साव, खिरोधर साव, जगरनाथ साव, राजेंद्र उरांव, संतोष गंझु, आनंद प्रजापति, रंजीत प्रजापति, संजय साव, अशोक पासी, पिंटू दास, राजकुमार गंझु, झमन साव, बिगन गंझू, बबलू साव, राजू साव, संदीप साव, रामदेव गंझू, सुगुवा गंझू, मुखलाल पासवान, अर्जुन साव आदि शामिल थे।

Related posts