हिन्दू नव वर्ष की तैयारियां हुई पूरी, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम 

जमशेदपुर : शहर में 1992 से हिन्दू नव वर्ष की यात्रा निकाली जा रहीं है। साथ ही विगत कुछ वर्षों से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। इस दौरान पूरा मार्ग भगवा ध्वज से पटा हुआ रहता है। वहीं अयोध्या में राम लल्ला की वापसी के बाद इस बार इसे और भव्य रूप मे मनाया जा रहा है। इस संबंध में आयोजकों ने कहा कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पहली जनवरी को मनाएं जाने वाला नया साल पाश्चात्य सभ्यता को दर्शता है। जबकि सनातनी संस्कृति के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के तिथि में नव वर्ष कि शुरुआत होती है। इसी संस्कृति को नई पिढ़ी तक पहुंचाने के लिए इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि यात्रा में किसी प्रकार का असला या हथियार लेकर लोग शामिल नहीं होंगे। बल्कि सभी के हाथों में भगवा ध्वज रहेगा। बताते चलें कि इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग पूरे कोल्हान क्षेत्र से शामिल होते हैं। साथ ही प्रशासानिक नियमों के तहत तमाम सुरक्षा के इंतजाम भी किये गए हैं।

Related posts