झारखंड जदयू का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलाकात किया 

धनबाद: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में झारखंड जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिला. मौके पर झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। नीतीश कुमार ने सभी पार्टी पदाधिकारी से झारखंड के राजनीतिक हालात पर विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होंने कहा की झारखंड की जनता जदयू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। मौके पर झारखंड में पार्टी को मजबूत करने से लेकर कई अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सभी ने मिलजुल कर पार्टी को मजबूत करने के कई सुझाव भी रखें ।

मिलने गए अन्य प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह धनबाद से पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश सचिव सरयू गोप, साहेबगंज जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, अशोक कुमार दास, डॉ राज नारायण सिंह पटेल, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्रगुप्ता तथा धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे आदि मौजूद थें।

Related posts