अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोएरंग दिवस

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिंद फौज के वीरों को नमन कर मोइरंग दिवस मनाया। इस दौरान आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। नेताजी सुभाष के जय हिन्द का उद्घोष उनकी अद्भुत नेतृव क्षमता और विश्व नेतृत्व का बेमिसाल उदाहरण था। आजाद हिंद फौज की स्थापना एक अप्रतिम संकल्प की अपरिमेय कहानी है। वहीं रविवार कार्यक्रम का आरंभ नेताजी सुभाष और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। मोइरंग पोस्ट पर आज ही के दिन हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था। वहीं परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही संगठन से जुड़े नए सदस्य सूबेदार मदन कुमार, लांस नायक शिव कुमार और सार्जेंट श्री चंद प्रसाद को सम्मानित भी किया गया। मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनय यादव, अनिल सिन्हा, अवधेश कुमार, दीपक शर्मा, गौतम लाल, राजेश कुमार, योगेश, सुखबिंदर सिंह, बिरजू कुमार, विजय कुमार, नवेन्दु गांगुली, आमद कुमार, मंजीत सिंह, हरि सिंह, निरंजन शर्मा, आरपी ठाकुर, कुंदन सिंह, किशोरी प्रसाद, बी सिंह, वेदप्रकाश समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts