बड़कागांव प्रखंड के कई गांवो में एसपी किया निरीक्षण

बड़कागांव के ग्राम महुदी में शांति कायम

बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी घटना को लेकर हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह शांति कायम करने को लेकर अपराह्न 3:00 बजे से प्रखंड के कई गांवो में दौरा किया एवं क्षेत्र की स्थितियों की जायजा लिया. एसपी श्री सिंह बड़कागांव, बादम, हरली चौपदार बलिया, नया टांड़, विश्रामपुर का निरीक्षण किया. इसके बाद बड़कागांव थाना में 5:30 बजे से लेकर देर शाम तक पुलिस के साथ मंत्रना की. समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक अरविंद कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर रहे थे.

एसडीपीओ कुलदीप कुमार थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महुदी में पुलिस बल तैनात है. क्षेत्र में शांति का माहौल है. पुलिस द्वारा महुदी में विवादित मार्ग में ब्रैकेटिंग लगाया गया है. इधर बड़कागांव थाना में मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि महुदी शांति का माहौल है. बड़कागांव थाना क्षेत्र के सभी जगह लोग पूजा कर रहे हैं और कई स्थानों में मेले का आयोजन शांतिपूर्वक हो रही है.

Related posts