लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल 

जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल हुए। इससे पूर्व भाजपा कदमा मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता कदमा रंकिनी मंदिर के पास एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में बोधि मन्दिर साकची में शामिल हुए। इस दौरान कुछ दूर पैदल चलते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और विद्युत वरण महतो जिंदाबाद, अबकी बार 400 पर के नारों के साथ साकची बोधि मन्दिर के पास नामांकन के सभा स्थल पर कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अजय झा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, भोला शर्मा, प्रेम कुमार, सुरेन्द्र राय, कमल कुमार, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, डीएन सिंह, केएन ओझा, संतोष सिंह, रमेश बास्के, गणेश भूमिज, विक्की यादव, निर्दोष वर्मा, राजाराम, बिनोद रजक, यशवंत सिंह, संगीता सिंह, रेणु झा, खुशी ओझा, गुड्डी देवी, मोहन दुबे, तापस सरकार, प्रमोद कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts