महुदी मार्ग विवाद के केस वापस करने को लेकर डीसी को ज्ञापन

केस वापस नहीं होने पर होगा आंदोलन

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कांड़तरी पंचायत के ग्राम महुदी में विवादित मार्ग में रामनवमी जुलूस पुनः निकालने एवं जुलूस में हुए विवाद को लेकर बड़कागांव थाना में दर्ज कांड संख्या 105/ 24 एवं 106 / 24 में नामजद लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने एवं केस वापस लेने के संबंध में हजारीबाग के डीसी नैंसी सहाय को आवेदन देकर मांग किया गया है। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह सचिव ,झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव झारखंड, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड , पुलिस महानिदेशक बोकारो प्रक्षेत्र झारखंड आयुक्त उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पुलिस, उप महानिदेशक हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव, अंचला अधिकारी बड़कागांव, प्रखंड विकास अधिकारी बड़कागांव को दिया गया है।ज्ञापन देने के दौरान पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद , बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, राजकुमार राणा, सीताराम राणा, रविकांत महतो रविकांत महतो, अजय सिंह, शामिल थे।आवेदन में बताया गया है कि ग्राम महुदी में रामनवमी सभा यात्रा में रोक लगाने संबंधी किसी भी सक्षम प्राधिकार जैसे,न्यायालय, झारखंड सरकार प्रशासन द्वारा कोई रोक नहीं लगाया गया है सिर्फ रामनवमी में प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के नाम पर जबरन महुदी में बैरिकेडिंग मर्गा दिया जाता है।आवेदन के माध्यम से मांग किया गया है कि प्रशासन के पहल से दोनों समुदाय की उपस्थिति में महुदी में रामनवमी जुलूस शोभायात्रा को निर्धारित कर रूट से अनुज्ञप्ति के साथ निकलने की अनुमति प्रदान की जाए ,थाना में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तारी पर रोक लगाया जाए ,एवं केस वापस लिया जाए।कांड संख्या 105/ 2024 एवं 106 / 2024 के प्राथमिक की को निरस्त करते हुए प्रशासन द्वारा उचित पहल किया जाए। इस आवेदन में 500 से अधिक लोगों का हस्ताक्षर है। जिसमें से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचन देव कुमार, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार प्रसाद, मुखिया पारसनाथ प्रसाद, रंजीत कुमार बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया, पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मालती कुमारी ,पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य उर्मिला कुमारी, सांढ पंचायत के मुखिया सुलेखा कुमारी समेत अन्य लोगों का हस्ताक्षर है।

Related posts