काली चरण सिंह को जिताने के लिये भाजपाईयो की बैठक में बनी रणनीति

टंडवा : भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल उतरी जोन की बैठक मिश्रौल में मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रभारी ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। बैठक में विशेष रूप से टंडवा मंडल प्रभारी अनामिका देवी, अक्षयवट पांडेय व प्रमोद सिंह उपस्थित थे। बैठक में टंडवा उतरी जोन में पड़ने वाले पदमपुर, धनगडा, मिश्रौल, नावाडीह उर्फ तेलियाडीह,कबरा और पोकला उर्फ काशियाडीह पंचायत (शक्ति केन्द्र) के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्षों के साथ भाजपा प्रत्याशी काली चरण सिंह के पक्ष में एकतरफा भारी मतदान कैसे हो, इस पर रणनीति बनाई गई। उपस्थित सबों ने चतरा के स्थानीय (लोकल) प्रत्याशी को सभी बूथों पर भारी मतदान कराने के लिए संकल्पित हुए। मौके पर विशेष रूप में मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील चौरसिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेबी देवी, संजू देवी,राजीव कुमार, पूर्व मुखिया गजेन्द्र साहू, शिव प्रसाद गुप्ता, हेमराज साहू, विजय साहू, ऋषिकेश तिवारी, अभिषेक राज, मूंशी साहू, जय प्रकाश तिवारी, रामदास राणा, मैनेजर उरांव, राम चन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र साहू, पारस सिंह, दिलीप महतो, सचिन ठाकुर, सुशील कुमार विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।

Related posts