सतबरवा में इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न

मेदिनीनगर: सतबरवा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पलामू से राजद के ममता भुईयां व चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को विजयी बनाने को लेकर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पलामू व चतरा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत भारी बहुमत से हो रही है,आप सभी घर – घर जा कर लोगों को बताने का कार्य करें की , इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रुपए प्रत्येक वर्ष मिलेगा, लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी, किसानों को लोन माफ होगा, किसानों को उनका हक मिलेगा, शिक्षा , स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था होगी। भाजपा गरीब, गुरबों के अधिकारों को खत्म करना चाहती है।सतबरवा प्रखंड में दो लोकसभा क्षेत्र पलामू व चतरा है। दोनों जगहों पर मिल जुलकर गठबंधन के लोग काम करें।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, मनोज भुईयां समेत कई लोग शामिल थे।

Related posts