बड़कागांव में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संजय सागर

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व में नयाटांड, हरली, बादम, गोंदलपुरा, लुरंगा पंचायत के बुथ अध्यक्षों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर हजारीबाग सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया.साथ ही साथ बैठक कर बुथ सशक्तिकरण हेतु अपना बुथ सबसे मजबूत को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए. मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, किशोर राणा, राहुल कुमार, उज्जवल कुमार, भगीरथ ठाकुर, नितेश कुमार, पंसस प्रतिनिधि संतोष महतो, संतोष कुमार, सुरेश महतो, भुपाल स्वर्णकार, सिकन्दर महतो, पोखन राणा, विजय कुमार, सचिदानंद पांडेय, सेवंती कुमारी, देवंती देवी, हरली मुखिया कविता कुमारी, पुर्व मुखिया बिगेशवर महतो, नागेश्वर महतो, कृष्ण गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

Related posts