सड़क दुर्घटना में 58 वर्षीय होमगार्ड के जवान की मौत

उपेन्द्र कुमार

मेदिनीनगर: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी होमगार्ड के जवान विधान चंद्र तिवारी उम्र 58 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम विधान चंद्र तिवारी चुनाव ड्यूटी में चियांकी जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में शहर थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक स्थित बड़ा तालाब के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ द्वारा इस घटना की जानकारी घायल परिजनों को दी गई।जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे थे। इसी बीच इलाज के क्रम में बीती रात विधान चंद्र तिवारी की मौत हो मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की सुबह शहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।

Related posts