जिला अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में लोगों से वोट मांगा 

धनबाद: लोकसभ महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के चुनाव प्रचार में शामिल झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह धनबाद जिला अध्यक्ष सीता राणा जिला महासचिव रूबी खातून और बिंदु देवी प्रचार प्रसार के दौरान धनबाद के धैया स्थित व्हाइट हाउस पहुंची झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिंह की धर्मपत्नी अर्चना सिंह से औपचारिक मुलाकात कर धनबाद के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की और वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत को लेकर रायशुमारी की. गुंजन सिंह ने अर्चना सिंह को महिला कांग्रेस का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया.

Related posts