बदला लो! बदल डालो! कोडरमा में उठी बदलाव की मांग

गिरिडीह: कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमतरो में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह को लोगों ने अपना पसंदीदा प्रत्याशी बताते हुए उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। एक जन-सम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने बातचीत के क्रम में कहा कि क्षेत्र में एक भी डिग्री कालेज का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद महोदया ने चुनाव जीतने के बाद कभी हम लोगों को अपना चेहरा तक नहीं दिखाया लेकिन आज वोट के लिए वह घर-घर घूम रही है। कहा कि हम लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार विनोद सिंह को जिताकर दिल्ली भेजना है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है। एक तरफ़ जनता के बीच रहने वाले विनोद सिंह हैं तो दूसरी तरफ जनता से दूर रहने वाली अन्नपूर्णा।

Related posts