भाजपा नेता धमेंद्र प्रसाद को मातृ शोक, गुरुवार सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा 

जमशेदपुर : कदमा रानी कुदर निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की मां 80 वर्षीय शकुंतला देवी का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वहीं भाजपा नेता के मां के निधन की खबर पाकर राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संस्था के लोग घर पर शोक व्यक्त करने को लेकर जुटने लगे। इस दौरान सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। वहीं गुरुवार की सुबह 10 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा बिस्टुपुर पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इस दुख की घड़ी में सभी भाजपा नेता के साथ खड़े हैं।

Related posts