कदमा में बाइक सवार दो आरोपियों ने की फायरिंग, मामला लेन देन का, पुलिस कर रही जांच 

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत न्यू रानी कुदर रोड नंबर 3 निवासी विपिन तन्ना के घर बीती रात्रि बाइक सवार दो नकाबपोश आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गोली उनके घर के दीवार पर जा लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान खोखा भी बरामद किया। मामले में भुक्तभोगी ने थाने में अपने पुराने कारोबारी साथी सिदगोड़ा निवासी प्रभास सिंह और ब्रिज कुमार पर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वे बार के संचालक है। पूर्व में प्रभास सिंह और ब्रिज कुमार ने बार खोलने के लिए उनसे रुपए की मांग की थी। जिसपर उन्होंने बार खोलने के लिए रुपए भी दे दि। मगर दोनों ने रुपए हड़प लिया। जिसको लेकर उन्होंने एसएसपी से लिखित शिकायत भी की थी। जिसके बाद बिष्टुपुर थाने में हमारे बीच समझौता भी हुआ था। बावजूद इसके दोनों ने रुपए वापस नही किये। मुझसे प्रभास से 12 लाख और ब्रिज से 15 लाख रुपए लिए है। वहीं रुपए वापस मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts