गांजा पीने के विरोध में युवक ने व्यक्ति को मारा चाकू स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवाशी दिलावर अंसारी के पुत्र राशीद अंसारी उम्र 25 वर्ष को रविवार की सुबह गांव के ही युवक तस्कीम अंसारी ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल युवक राशीद अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की रात तस्किम अंसारी उसके दुकान पर कुछ लड़कों के साथ बैठकर गांजा पी रहा था।जब इसका विरोध राशीद ने किया तो तस्किम झगड़ा करने लगा। झगड़ा करने के बाद जान से मांरने की धमकी देकर तस्किम अपने घर चला गया।

रविवार की सुबह तस्किम फिर से राशिद के घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा।इसी बीच दोनो में झगड़ा हो गया।झगड़ा होने के बीच तस्किम चाकू से राशिद पर हमला कर दिया।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से पाटन थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts