जमशेदपुर : भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सांसद विद्युत वरण महतो की ऐतिहासिक जीत पर शहर की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय आम कार्यकताओं की मेहनत एवं जनता का मोदी की गारंटी पर विश्वास का परिणाम है। जमशेदपुर में पहली बार किसी सांसद ने लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है। आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ जमशेदपुर में भी मोदी लहर चली है। लोगों ने जमकर मोदी के नाम और विद्युत के काम पर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली है। यहां तक कि विपक्षी प्रत्याशी समीर मोहंती अपने गृह क्षेत्र बहरागोड़ा में भी पिछड़ गए है और जो विद्युत महतो की लोकप्रियता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्युत महतो का यह कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि देश में भी नेहरू काल के बाद पहली बार किसी गठबंधन को लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा।
Related posts
-
लायंस क्लब बाघमारा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बाघमारा: दिनांक 19/09/2024 को लायंस इंटरनेशनल , जिला 322A के जिलापाल लायन सीमा बाजपाई के... -
घर के दरवाजे पर महिला द्वारा झाड़ू लगाने के दौरान अचानक धमाके के साथ फट गई जमीन, घटना से लोगो मे दहशत
देखते ही देखते उसमें समा गई महिला पास में खड़े लोगो ने बांस के सहारे... -
गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में खनन विभाग द्वारा येल्लो बुक एवं कांट्रैक्ट मैनेजमेंट sop संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कतरास: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के तत्वाधान में निर्देशित त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान जो दिनांक...