जंगली हाथी ने 42 वर्षीय व्यक्ति को कुचला इलाज के दौरान मौत

मेदिनीनगर: गढ़वा भंडरीया थाना क्षेत्र के परों गांव निवाशी जन वितरण प्रणाली दुकानदार महरु सिंह उम्र 42 वर्ष को बीती रात करीब 11:00 बजे जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। इस घटना के बारे में मृतक के भतीजा सहदेव सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे सहदेव सिंह अपने घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे।इसी बीच अचानक उन्हें हाथी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।तो वह उठकर वहा से भागने लगे।इसी बीच हाथी ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए भंडारिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए।उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि इस घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग के पदाधिकारी भी इस घटना के बारे में जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Related posts