जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर पंचायत भवन से सटे होटल में सोमवार की सुबह एक ग्रे रंग की तेज रफ्तार बोलेरो वाहन संख्या जेएच 01 एवाई – 4418 अनियंत्रित होकर जा घुसी। जिसमें होटल में कार्यरत कर्मचारी तामोलिया निवासी 80 वर्षीय सुखदेव कालिंदी घायल हो गया। घटना में उसके सर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद बोलेरो पर सवार पुलिसकर्मी राजीव कुमार ने घायल को उसी वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके सर पर टांके भी लगाए गए। मामले में बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी राजीव कुमार अपने बोलेरो वाहन से चालक समेत अन्य के साथ चांडिल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच अचानक सड़क पर बकरियां आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। इस दौरान वहां स्थानीय लोग भी मौजूद थे। मगर सिर्फ सुखदेव कालिंदी ही चोटिल हुआ। साथ ही घटना में वाहन के साथ साथ होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल घायल को इलाज कराने के बाद पुलिसकर्मी उसे डिमना चौक तक छोड़ने के लिए लेकर चले गए।
Related posts
-
पुराने सिस्टम से ही लागू हो जाति प्रमाण पत्र : मुखी समाज झारखंड
जमशेदपुर : मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपकर... -
धार्मिक मामले में दखल नहीं दे सकता प्रशासन : कुलविंदर
साकची को अपने संविधान के अनुसार चुनाव का अधिकार जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा... -
4 अरब 34 करोड़ 46 लाख रुपए से निमित्त 500 बेड के नये एमजीएम अस्पताल में शीतगृह बनाना ही भुल गये जिम्मेदार
अधीक्षक ने कहा एल एंड टी ने बनाया, अभी शिफ्टिंग चल रहा है, जगह देखकर...