कांग्रेस की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के तहत जनसंवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया 

 अबुआ आवास मुख्यमंत्री बहन बेटी माय कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना सहित सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मिले अध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद: दिनांक 4/7/2024 को धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह आज अपने जिला भ्रमण के छठे दिन गोबिंदपुर प्रखंड के खरनी गांव पहुंचकर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी के आवासीय कार्यालय में बैठक के दौरान संगठन सशक्तिकरण अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प के तहत जन संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। झारखंड सरकार के कल्याण कारी योजनाओ को धरातल पर जन जन तक पहुंचाने हेतू प्रखंड के सभी पदाधिकारीगण और कार्यकताओ को जन जन तक पहुंचाने आग्रह किया। अबुआ आवास, मुख्यमंत्री बहन बेटी माई कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना सहित झारखंड सरकार के विभिन्न योजनाओ का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मिले इसके लिए कांग्रेस कार्यकताओ को जमीनी स्तर कार्य करने का दिशा निर्देश दिया ।जिलाध्यक्ष ने श्री सिंह ने कहा मोदी सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों पर नहीं हैं गंभीर – जनता को जाति व धर्म की राजनीति में दिग्भ्रमित कर रही है।आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत हैं। विधानसभा चुनाव में हमलोगों को एकजुट होकर तैयारी मे लग जाना हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा

धनबाद में व्याप्त पानी, बिजली की समस्या के प्रति गंभीरता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ प्रशासनिक जिला पदाधिकारी जन समस्याओं के समाधान के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकत कर हम लिखित ज्ञापन सौंपेंगे ताकि लापरवाही कर रहें जिला पदाधिकारियों पर नकेल कसी जा सके और जनता को मुलभूत सुविधाएं प्रदान हो सकें। श्री सिंह ने कहा जिला प्रशासन , नगर निगम और बिजली विभाग के कुछ प्रशासनिक अधिकारी भाजपाई मानसिकता के तहत काम कर रहे हैं महागठबंधन सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। भाजपा नेताओ को अपने घर में बैठाकर रखते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा बढ़ती मंहगाई, , बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रति आंख मुंदी हुई हैं। केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना -देना नहीं हैं। बस जाति और धर्म की राजनीति में देश की जनता को दिग्भ्रमित कर भरमाया जा रहा हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हम धनबाद लोक सभा चुनाव परिणाम से निराश जरूर हैं मगर हताश नही हैं। हम अपने कार्यकताओ का हौसलाअफजाई करने निकले हैं इसलिए मेरी कोशिश है धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रो मे नेताओ कार्यकताओ के घर जाकर संवाद कर रहा हूँ।

मौके जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मनोज कुमार हाड़ी, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, महेश शर्मा,आलम अंसारी, मुकेश कुमार,

गोपाल रविदास, रवी चौधरी, टिंकू सिंह चौधरी,मधुसूदन पंडित, उमेश कुमार, पमपम राय, बीरेन्द्र रवानी, बिनोद कुम्हार, खोगेन महतो, फागू कुम्हार, कमल कुमार, बुली कुमार सुरज वर्मा सहित अन्य उपस्थित थें।

Related posts