एमजीएम देवघर पंचायत में एक को सांप ने काटा, स्थिति गंभीर, एमजीएम में चल रहा इलाज 

 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर पंचायत निवासी मोहन शर्मा को शुक्रवार की सुबह एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद वह खुद से अपना इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जहां वह इलाजरत है। सांप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया है। वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी स्थिति को देखकर कर्माचारी ने उसकी बेटी प्रीति शर्मा से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बेटी भी घाटशिला से पिता को देखने अस्पताल पहुंची। पता चला है कि मोहन शर्मा पूर्व में गैरेज में काम करता था। उसकी चार बेटियां हैं और जिसमें से दो की शादी भी हो चुकी है। फिलहाल उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताते चलें कि बारिश का मौसम आते ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है। जिससे कई लोगों की जान भी चली जाती है।

Related posts