सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: सड़क दुर्घटना में रविवार की शाम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में पाटन थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवाशी घायल के पिता राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र आनंद सिंह रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर पाटन बाजार घर का सामान लेने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक से गिर कर वह गंभीर से घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts