करैत सांप के काटने से 45 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: गढ़वा जिले के नगर उटारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवाशी विश्वनाथ प्रसाद की पत्नी इंद्रावती देवी उम्र 45 वर्ष को रविवार की सुबह करैत सांप ने काट कर घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल इंद्रावती देवी को इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुवे उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया की रविवार की सुबह इंद्रावती देवी अपने घर में जमीन पर सोई हुई थी।इसी बीच करैत सांप ने काट लिया। सांप के काटने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts