शहीद एवं पूर्व सैनिकों के परिवार की समस्या के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन

 

मेदिनीनगर: देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद एवं पूर्व सैनिकों के परिवार के सदस्यों की समस्या के समाधान और सहयोग के लिए रजवाडीह पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन सतत् मिलाप के टीम द्वारा इंडियन आर्मी वेटरन के तत्वाधान में पंचायत के मुखिया अनुज कुमार विपाठी, उपमुखिया प्रभात रंजन पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया। सतत् मिलाप की टीम में स्टेशन हेड क्वाटर रांची से श्री शुभम ठाकुर, श्री रूपेश थापा के साथ जे० सीओ लविश गुरुंग ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करने का भरपूर प्रयास किया। पंचायत किया उनके परिवार सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्या और सुझाव भी आदान- प्रदान किया। श्री गुरुंग ने बताया कि जानकारी के अभाव में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्य कई लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। शिविर में पूर्व सैनिक रमेश तिवारी ,दिलीप पाल,सुधीर कुमार चौबे, मनोज कुमार तिवारी, सुनील त्रिपाठी, रणजीत तिवारी, वीरगति प्राप्त सैनिक आनंद चौबे के पिता विजय चौबे सहित कई सैनिक के परिवार मौजूद थे।

Related posts