एमजीएम से बेहतर कार्य कर रहा सदर अस्पताल, भारत में दिलाना है तीसरा स्थान – प्रधान सचिव 

 

जमशेदपुर : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमजीएम से बेहतर कार्य कर रहा है सदर अस्पताल और इसको भारत में तीसरा स्थान दिलाना है। वहीं रांची सदर अस्पताल दूसरे स्थान पर है। साथ ही तीसरे स्थान के लिए इस सदर अस्पताल में कई सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसे लेकर सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही 100 बेड और बढ़ाएंगे जाएंगे। इसी तरह गंभीर बीमारी के लिए निजी चिकित्सकों की भी सेवा ली जाएगी। जिसके बदले में उन्हें पैसा भी दिया जाएगा।

Related posts