सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय युवक घायल जांच में जुटी पुलिस

 

मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के चियांकि भीमगड़ा निवाशी राजकुमार सोनी के पुत्र राजेश कुमार उम्र 14 वर्ष को इक्को वाहन जेएच 01ई ए 9045 ने गुरुवार की दोपहर 12:00 धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और फरार हो गया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चा राजेश कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वाहन की पहचान कर ली गई है। घायल के परिजन वहान के मालिक से मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। इसके बाद भी वाहन मालिक के द्वारा बच्चा का इलाज नहीं कराया जा रहा है। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुड़ गई है। सदर थाना प्रभारी उत्तम राय इस मामले की खुद से जांच कर रहे है।

Related posts