सड़क दुर्घटना में पिता की मौत पत्नी और पुत्री घायल

 

मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव निवासी कमेंद्र उरांव उम्र 40 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि पत्नी कलावती देवी और पुत्री सीमा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की कमेंद्र उरांव गुरुवार की सुबह अपने पत्नी और पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर हैदरनगर देवीधाम पूजा करने गए थे।पूजा कर घर वापस लौटने के क्रम में चियांकी में एक अज्ञात वाहन ने उन्हे पीछे से धक्का मार दिया।जिसमे तीनो लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा तीनो घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में कमेंद्र उरांव की मौत हो गई।वही घायल दोनो मां बेटी का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

Related posts