जमशेदपुर : शहर निवासी सैकत सरकार को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर आजसू छात्र संघ का अध्यक्ष बनाया गया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, आजसू छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह का बहुत बहुत आभार भी व्यक्त किया। साथ ही पूर्ण विश्वास के साथ ये दृढ़ संकल्प लिया कि अपने इस दायित्व को अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से निभाने की कोशिश करेंगे और जिससे संगठन में नित नये आयाम स्थापित हो सके।
आजसू छात्र संघ के सैकत सरकार बनाए गए कोल्हान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष
