भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात‌

 

मेदिनीनगर:  76 डाल्टनगंज विधानसभा अंतर्गत मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2/12 बूथ संख्या 155, 156, 157 के निकट बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के हमीदगंज आवास पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक सीख के साथ-साथ देश स्तरीय सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आर्थिक सांस्कृतिक जैसे अनेक गंभीर विषयों की रोचक जानकारी भी मिलती है। जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं में नई चेतना ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम प्रभारी विजय कुशवाहा धर्मेंद्र उपाध्याय शिवकुमार मिश्रा सरवन गुप्ता छोटू सिंन्हा दीपक सिंह रणजीत सिंह संजय कुमार पिंकू सिंह सोनू कुमार श्वेतांग गर्ग सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment