सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला घायल स्थित गंभीर

 

मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के चिनिया गांव निवासी कलीम अंसारी की पत्नी जयबुन बीबी उम्र 40 वर्ष बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जयबुन बीबी बुधवार की दोपहर अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर इलाज करवाने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment