वश समृद्धि की पाठशाला जहाँ बच्चे हो रहें हैं विकसित

 

मेदिनीनगर: मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित समृद्धि की पाठशाला में हर आने वाले बच्चे मानसिक रूप से मज़बूत नहीं होते। वंचित समुदाय से आने के कारण इनके लालन-पालन ऐसे वातावरण में होते हैं जहाँ शिक्षा का महत्व नगण्य है। लेकिन अब स्थिति पहले जैसी नहीं है।इसके पीछे मिशन समृद्धि संंस्था का बड़ा योगदान है। इस संस्था की टीम ने इन बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट किया है विशेष रूप से माताओं को जागरूक करने का काम किया है। जिसका सुखद परिणाम सामने है कि बच्चे समय से पाठशाला आने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं और आते भी हैं। यह सच है कि उनके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उनकी समझदारी बहुत कम है जिस वजह से निराशा भी होती है फिर भी हिम्मत नहीं हारते। समाज और राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य समझते हुए इन नाॅंंनिहालों को सभ्य सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक बनाने के प्रति लगे रहते हैं। नि:शुल्क और नि”स्वार्थ रूप से पाठशाला चलाने में बैजन्ती गुप्ता रंजीता आशा शर्मा वीणा राज ममता का सराहनीय योगदान होता है।यहाँ के नागरिकों की तरह पूर्व में उपायुक्त अमित कुमार एस डी ओ नैंसी सहाय डी आई जी विपुल शुक्ला एस पी इन्द्रजीत महथा जी का भी योगदान रहा है जिनके प्रोत्साहन से मिशन समृद्धि संस्था को आगे बढ़ने में सहायता मिली है।

Related posts

Leave a Comment