ईचागढ़ विधायक सविता महतो की सुपुत्री के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ होंगे शामिल

 

जिला प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

जमशेदपुर : कदमा उलियान स्थित क्रिकेट स्टेडियम में झामुमो ईचागढ़ विधायक सविता महतो और कद्दावर नेता स्व. सुधीर महतो की द्वितीय सुपुत्री का विवाह समारोह सोमवार को संपन्न होना है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ शामिल होंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। जिसके तहत रविवार एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार ने कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे और सोनारी थाना प्रभारी के साथ सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियां भी देखी। साथ ही व्यवस्था को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं लगभग 2 बजे विमान से मुख्यमंत्री सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि देने के बाद विवाह समारोह स्थल में जाएंगे। जहां उनके लिए विशेष रूप से व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान वे वर-वधू को आशीर्वाद भी देंगे। इस समारोह में झामुमो के सभी विधायक भी पहुंचेंगे। साथ ही गठबंधन में शामिल अन्य पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। इसकी पुष्टि विधायक सविता महतो ने की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की है।

Related posts