जमशेदपुर वूमेंस क्लब और हाईटेक कैपिटल ने मनाया महिला दिवस

 

महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात – सरयू राय

 

अंततः स्त्री घरेलू हिंसा का शिकार हो ही जाती है – मीनाक्षी दूबे

 

जमशेदपुर : सोमवार को जमशेदपुर वूमेंस क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसका नाम स्त्रीधन था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुंबई से आईं स्टोरी टेलर मीनाक्षी दूबे ने सभा को कहानियों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक स्त्री हर घरेलू कार्य करती है। लेकिन अंततः घरेलू हिंसा की शिकार हो ही जाती है। बेहतर है कि हर स्त्री वित्तीय रुप से स्वतंत्र हो। पहले वित्त को समझें और फिर उसमें निवेश करें। ताकि वह जिस वित्तीय स्वतंत्रता को चाहती हैं, वह उन्हें मिल सके। वहीं मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात है। इस दौर में हर कोई को आत्मनिर्भर होना चाहिए। ताकि वह किसी पर निर्भर न रह सके। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना भी की। मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अभिषेक भालोटिया, रीना, अनिल वेदा गिरि, पूजा भालोटिया, मधु सिंह, शीतल, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, श्रद्धा, कमल, अर्चना और पूर्बी घोष मौजूद थीं।

Related posts

Leave a Comment