मेरिडियन अकादमी के विवेक का चयन राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में

झुमरी तिलैया : मेरिडियन अकादमी प्लस टू विद्यालय गुमो के नवम वर्ग के छात्र विवेक कुमार सिंह का चयन 67वीं एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है इस प्रतियोगिता में विवेक कुमार अंडर 14 बालक वर्ग के 62 किलो वजन भार फ्री स्टाइल कुश्ती में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित विवेक सिंह को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा आयोजित कैंप मे 25 से 30 सितंबर तक कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा कैंप मे हिस्सा लेने जाने से पूर्व विद्यालय के निदेशक डॉ श्रीनिवास कुमार एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर विवेक कुमार सिंह एवं उनके पिता चंदन सिंह तथा माता खुशी सिंह को पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया।

विवेक कुमार सिंह जोशीले फुर्तीले व जुनून से भरे हुए दिख रहे हैं झारखंड राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं ज्ञात हो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु विवेक कुमार सिंह निरंतर एन. आई.एस.राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक आकाश कुमार सेठ के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे हैं। इस अवसर पर कोडरमा जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवकुमार मलिक, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ईशा गुप्ता, विवेक के दादा जय प्रकाश सिंह, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी व बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts