NCWA 11वां वेतन को संरक्षित करने पिपरवार कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

खलारी: पिपरवार क्षेत्रिय कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा की ओर से बृहद रूप NCWA 11वां वेतन को संरक्षित करने एवं किसी भी तरह के संभावित कटौती को रोकने के लिए 3 अक्टूबर को सभी पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालयों पर प्रदर्शन किया । इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन से पहले सीसीएल कर्मियों के द्वारा रैली निकाली गई तथा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी लगाई गया।

संयुक्त मोर्चा की ओर से सम्बोधित करते हुए युनियन के लोगों ने कहा कि कोल इंडिया के अधिकारियों के गलत रवैया के चलते वेजवोर्ड पर वेतन समझौते को लेकर जो अधिकारियों ने केस दर्ज किया है उसे जल्द से जल्द वापस ले अन्यथा 12,13,14 को उग्र से आंदोलन हम मजदूरों ने करने की ठानी है।

मौके पर मुद्रिका प्रसाद ऐस के चौधरी रविंद्र नाथ सिंह ,इस्लाम अंसारी, भीम सिंह यादव, भीम प्रसाद मेहता, के के चतुर्वेदी ,दिलीप गोस्वामी ,संजीव चंद्रा, विद्या पति सिंह ,मुन्ना मियां ,निर्मल सिंह ,जैनुल, लखन साव, वी विनोद कुमार ,के एम दुबे ,अरविन्द शर्मा ,कामेश्वर राम, बाबूलाल राम, महेन्द्र केवट ,रविंद्र कुमार सिंह, श्रीवास्तव पासवान, धनेश्वर गंझू रहमतुल्लाह ,विद्यापति सिंह, साथ ही एरिया एवं प्रोजेक्ट के सभी यूनियन के और भी नेताओं के द्वारा सम्बोधित किया गया। इसमे पिपरवार क्षेत्र के सभी परियोजना एरिया के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts