विधायक सरयू राय ने शौर्य य यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर किया रांची रवाना

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) की शौर्य यात्रा को रविवार पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भगवा झंडा दिखाकर रांची रवाना किया। इस दौरान यात्रा में वाहनों का काफिला भी शामिल था।

यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के चन्द्रिका भगत, मनीष कुमार, चंदन दास, बबली, सोनम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रांची में पूरे प्रदेश भर से शौर्य यात्रा के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य एकत्रित होकर सभा करेंगे। मौके पर भाजमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts