विधायक सरयू राय स्व. केके सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए शामिल

जमशेदपुर : पूर्वी विधायक सरयू राय ने रविवार क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्व. केके सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसका आयोजन एग्रिको मैदान में किया गया था।

इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़नी चाहिए। खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल एक अच्छा उदाहरण है और जिसके माध्यम से मनुष्य नैतिकता का पाठ सीख सकता है। आगे उन्होंने कहा जिस प्रकार खेल के दौरान गलत खेलने वालों को रेफरी दंडित करते हैं। उसी प्रकार गलत करने वालों को समाज के अभिभावक दंडित करें।

मौके पर क्रीड़ा भारती के शिव शंकर सिंह, राजीव, सतनाम सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अमित शर्मा, दीपू ओझा, मार्टिन लाजरस समेत अन्य मौजुद थे।

Related posts