नवमनोनीत राज्यपाल रघुवर दास को मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिलकर दी बधाई

जमशेदपुर : ओडिशा के राज्यपाल मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को एग्रिको स्थित उनके आवास पहुंचकर राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड गठन के बाद संभवतः यह पहला अवसर है कि जहां के किसी विधायक को राज्यपाल का महत्ती दायित्व प्रदान किया गया है। यह ना केवल रघुवर दास बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल एवं झारखंड प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। साथ ही उन्होंने कहा कि रघुवर दास के रुप में ओडिशा राजभवन को एक निष्पक्ष नेतृत्व प्राप्त होगा और उनके लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ ओडिशा राज्य को प्राप्त होगा। आगे उन्होंने कहा कि यह भारत के सुदृढ़ लोकतंत्र की खूबसूरती है। जिसमें जनप्रतिनिधि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। मौके पर कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, सन्नी संघी, कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सूमो, दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts