बड़कागांव अश्वनी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा तीन दिवसीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया

बड़कागांव :बड़कागांव डेली मार्केट स्थित अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता का आयोजन षष्ठी, सप्तमी एवं आठवीं तीन दिन के लिए किया गया है। डांस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार व बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर व अन्य के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना हैं। डांस प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में कुल 42 बच्चों ने भाग लिया। मुखिया रंजीत कुमार ने कहा कि हमलोग स्थानीय बच्चों को इस मंच के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि बच्चे अपने काबिलियत को निखार सके। बड़कागांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें एक सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है। पूजा को सफल बनाने में बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव राजू कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष किशोर कुमार मेहता, सहेश कुमार, उपसचिव सरोज कुमार, सह कोषाध्याय सनी कुमार, मनोरंजन मंत्री जितेंद्र कुमार, उपमनोरंजन मंत्री राकेश रंजन, घनश्याम जायसवाल, संगठन मंत्री अश्विनी कुमार, उपसंगठन मंत्री सुजीत कुमार, पूजा प्रभारी जय राजकुमार वहीं पूजा समिति के संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, शशि कुमार मेहता, लालमणि महतो के अलावा दर्जनों लोग अपना योगदान दे रहे हैं।

Related posts