बड़कागांव के सभी पूजा पंडालो में आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने टेका माथा

माता रानी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियो को अपना आशीर्वाद, सुख, समृद्धि बनाए रखें:रौशनलाल चौधरी

बड़कागांव:- प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा पंडालो में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। मौके पर सभी श्रद्धालुओं से उन्होंने कहा कि आप सभी माता रानी का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए।आगे उन्होंने बताया कि मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अपना आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हम सभी बड़कागांव विधानसभा वासी सुख समृद्धि के साथ रह सके। आगे उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद बना रहेगा तो बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र तरक्की के राह पर चलेगा। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार,आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, सुरेश गिरी, उपेंद्र कुमार, सुरेश दांगी, कृष्णा साव, तुलेश्वर राम, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार गुप्ता सहित सभी पूजा पंडालो के अध्यक्ष सचिव को अध्यक्ष सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts