बड़कागांव के विभिन्न गांवो में दुर्गा नवमी एवं विजयदशमी का त्योहार संपन्न

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड विभिन्न दुर्गा मंदिरों, देवासो में एवं घरों आंगन में नवमी एवं विजयदशमी की पूजा धूमधाम से की गई। विजयदशमी की देर रात तक बड़कागांव, पंकरी बरवाडीह सांढ, हरली, बादम में अश्वनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा जुलूस निकाली गई। तत्पश्चात माता दुर्गा, माता सरस्वती माता, लक्ष्मी भगवान गणेश, भगवान कार्तिक के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवमी एवं विजयदशमी की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में महिलाओं पुरुषों की लंबी कतार देखी गई। बड़कागांव के देवी मंडप में काली मंदिर में बली पूजा होने के बाद प्रखंड के विभिन्न गांव मोहल्ले में बली पूजा हुई एवं 24 अक्टूबर को विजयदशमी का पूजा एवं दशहरा का मेला आयोजन किया गया। मुखिया रंजीत कुमार मेहता, अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं समिति के नेतृत्व में आर्केस्ट्रा व बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने किया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राजू साव नेवी विभिन्न कार्यक्रम में उपस्थित होकर समितियां को मनोबल बढ़ाया.

बादम दुर्गा पूजा समिति द्वारा

नवमी की रात पश्चाताप नाटक मंचन किया गया। इसके बाद विजयदशमी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जागेश्वर महतो सचिव गोविंद महतो, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं ग्राम अध्यक्ष भूदेव महतो समेत अन्य ग्रामीण लोग मुख्य भूमिका निभाई हैं।

नापोखुर्द दुर्गा पूजा समिति द्वारा

नापोखुर्द के मुखिया गणेश साव दुर्गा पूजा समित के अध्यक्ष कृष्णा साव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव हीरालाल साव पिता स्व अमेरिका साव, उपसचिव शनि कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार पिता लक्षु साव, उपकोषाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, संयोजक बेचन साव, दिलीप राम, संरक्षक मंत्री चन्दर साव, रक्षा मंत्री सोना साव संतोष विश्वकर्मा संगठन मंत्री दिनेश प्रसाद, मनोरंजन मंत्री कजरू साव, धनेश्वर राणा मुख्य भूमिका निभाई।

इसके अलावे बड़कागांव की हरली दुर्गा मंदिर, महुगाई खुर्द दुर्गा मंदिर, उरुब दुर्गा मंदिर, गोंदलपूरा दुर्गा मंदिर, अंबाजीत दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। अंबाजीत में भक्ति जागरण का उद्घाटन विधायक अंबा प्रसाद ने की।

Related posts